फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभापति देवेंद्र कुमार एवं उपसभापति लख्मी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित क्रय विक्रय समिति में सभापति एवं उपसभापति पद के लिए बुधवार को चुनाव हुआ। चुनाव के दौरान देवेंद्र एवं संजीव यादव पक्ष ने वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। इसके चलते दोनों पक्षों के सभापति एवं उपसभापति पद के लिए चार चार फार्म जमा कराए। बाद में वापसी की तिथि पर तीन तीन फार्म वापस कराए। बुधवार को चुनाव में बारह मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों पक्षों के सभापति एवं उपसभापति पद के प्रत्याशियों को छह छह मत मिले। इसके बाद दोनों पक्षों के बराबरी पर रहने के बाद उनके बीच पर्चियां डालने पर सहमति हो गयी। और पर्ची डालने पर सभापति पद के लिए देवेंद्र और उपसभापति पद के लिए लख्मी को विजेता घोषित किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी अतर पाल यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें