खेकड़ा (बागपत)।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर कराने, नई वोट बनवाने, कटे नामों को सूची में शामिल कराने के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें मतदाताओं ने मतदाता सूची में अपने नाम अंकित कराने के लिए बीएलओ के पास फार्म जमा कराए। साथ ही तहसीलदार जसधीर सिंह ने मतदान केंद्र एमएम डिग्री कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कॉलेज, प्राथमिक विद्यालयों सहित दो दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बीएलओ को घर घर जाकर मतदाता सूची की जांच निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए।