खेकड़ा (बागपत)।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला अहिरान में जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीके लगाने के लिए शिविर लगाया। शिविर में चिकित्सकों एवं एएनएम ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए। और शिविर में आए लोगों को काली खांसी, खसरा, पीलिया आदि बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।