खेकड़ा (बागपत)।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में नगर में स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
बुधवार को गुरुकुल विद्यापीठ में बाल दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसका शुभारंभ प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने किया। कक्षा नर्सरी पचास मीटर दौड़ में तनिष्का प्रथम और दक्ष द्वितीय रही। एलकेजी में हैंड टाई दौड़ में कार्तिक प्रथम और वीर द्वितीय रही। कक्षा यूकेजी में आदित्य प्रथम और नक्ष द्वितीय रही। कक्षा प्रथम लेमन रेस में निखिल प्रथम और आर्यन द्वितीय रहा। कक्षा द्वितीय रिंग थ्रो में अमर प्रथम और अंकित द्वितीय रहा। कक्षा तृतीय सोप रेस में प्रियांश प्रथम और रिहान द्वितीय रही। खो खो में कक्षा पांच की छात्रा महिमा की टीम ने कक्षा चार की अंशिका की टीम को हराया। जबकि छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा पांच के सन्नी की ए टीम ने विपक्षी कक्षा पांच बी के अजीम की टीम को हराया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल, विपिन, आरिफ, कविता त्यागी, देवा, रिहाना, शिल्पा आदि रहे।