खेकड़ा (बागपत)।
नगर के जैन इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक राजकुमार सिंह ने जेसीबी का माडल बनाया है। उन्होंने सोमवार को कॉलेज में जेसीबी के माडल को लाकर उसकी प्रदर्शनी की। शिक्षक राज कुमार सिंह ने बताया उक्त मोडल को तैयार करने में उन्हें करीब एक सप्ताह लगा है। जल्द ही वह इसका एक बड़ा माडल भी तैयार करेंगे। इस दौरान सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।