फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद चकरोड को चालू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के किसान एकत्र होकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने कहा खेतों में जाने वाली चकरोड को एक भट्ठा मालिक ने बंद कर दिया । कई बार वह भट्ठा मालिक से मार्ग बंद न करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन वह उन्हें लगातार धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी दिए शिकायती पत्र में कहा वह खेतों से पशुओं के लिए चारा तक नहीं ला पा रहे हैं। इस कारण उनके पशु भी भूखे हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर मार्ग पर आवागमन सुचारु कराने की मांग की। थानाध्यक्ष ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रणबीर, ओम सिंह, निरंजन सिंह, विनोद, नरेंद्र, सुनील, शौकत, हरबीर, राकेश, सुखपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें