फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष मे शिक्षण संस्थाओ मे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को जन्माष्टमी के चलते नगर की शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सोनू यादव ने किया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का मनमोहक ढंग से मंचन कर सभी को भाव विभोर किया। विद्या भवन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिता शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य ऊषा किरण ने भगवान कृष्ण की पूजा कर किया। साथ ही छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोर्णाक विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक देवेंद्र धामा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जला कर किया। साथ ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। गुरुकुल प्ले स्कूल, गुरुकुल विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने भगवान कृष्ण के चित्र के समाने दीप जलाकर किया। साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर वाही वाही लूटी। जेपी एकेडमी विद्यालय में जन्माष्टमी के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें स्कूल के प्रबंधक जगपाल सिंह, बसंत बाला, विकास धामा, पूजा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें