पीलीभीत। शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए किसानों को 3058 क्विंटल गन्ने के बीज का आवंटन किया गया है। पौधशालाओं से बीज वितरण पर 50 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान भी दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि किसानों को अगेती गन्ना किस्मों मे कोशा 013235, कोशा लख.14201, कोशा 0118, को 15023, कोशा 17231, कोशा लख.16202 एवं देर से पकने वाली किस्मो मे कोशा 16233 का बीज मिलेगा। लगातार एक ही किस्म की बुआई करने से कीट आदि की आशंका बढ़ जाती है। संवाद