फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 घरों की सात घंटे गुल रही बिजली

Wed, 20 Sep 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के मीना बाजार ​स्थित ट्रांसफार्मर को सही करते कर्मचारी ।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला मीना बाजार स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सुबह चार बजे फुंक गया। इससे 300 घरों की बिजली लगभग सात घंटे तक प्रभावित रही। करीब 11 बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु की गई। सात घंटे बिजली न मिलने से लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था गर्मियों की शुरुआत से ही बेपटरी है। मगर व्यवस्था सही करने का नाम नहीं लिया जा रहा है। आलम यह है कि कर्मचारी जिस जगह फाल्ट सही करते हैं, अगले दिन वहीं बिजली दोबारा खराब हो जाती है। मंगलवार तड़के तीन बजे मीना बाजार स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया।
मोहल्ले के लोगों ने विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को सूचना दी तो करीब 11 बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। लगभग तीन सौ उपभोक्ताओं को सात घंटे तक बिजली के साथ ही पानी का भी संकट झेलना पड़ा। इसके अलावा शहर के अशोक कॉलोनी, निरंजकुंज कॉलोनी, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, राजा बाग, आईटीआई कॉलेज के पास, ठेका चौकी आदि जगहों पर भी बिजली की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें