फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गिराए जाएंगे हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आने वाले 300 भवन

Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार के साथ पीलीभीत हाईवे की जद में आने वाले करीब 300 भवनों का जायजा लिया। भवन स्वामियों को एक सप्ताह में इन्हें खाली करने के लिए कहा गया है। इनमें ज्यादातर दुकानें हैं। इस फरमान से लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक जाने हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। काफी हिस्से में चौड़ीकरण हो भी गया है। बीसलपुर और बरखेड़ा में चौड़ीकरण की जद में करीब 300 भवन आ रहे हैं। इनका चिह्नीकरण भी किया जा चुका है। भवन खाली न होने के कारण चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बीसलपुर और बरखेड़ा में हाईवे के चौड़ीकरण की तैयारी भी कर ली है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार रमेश चंद्र के साथ बीसलपुर और बरखेड़ा में चिह्नित भवनों का जायजा लिया और भवन स्वामियों को एक सप्ताह में जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में जगह खाली नहीं की गई तो बलपूर्वक जगह खाली करा ली जाएगी। इस बाबत एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जगह खाली करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें