बीसलपुर। आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के छठे दिन शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विचित्र प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि इस प्रतियोगिता से डॉ. आंबेडकर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिली। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. रोहित पटेल, डॉ. जगदंबा आदि उपस्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम 21 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। संवाद