फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अति संवेदनशील, 141 संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर

Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर पुलिस महकमा की ओर से सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। इसकी कमान संभालने के लिए भारी संख्या में पीसीएमएफ, पीएसी और पुलिस बल को लगाया गया है। इसके अलावा अफसर और खुफिया विंग भी सक्रिय रहेगा। जिले की चार विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमाने उतरे 42 प्रत्याशियों का भाग्य तय करने के लिए बुधवार को मतदान होगा। 946 मतदान केंद्र और 1427 बूथों पर कुल 13,86941 लाख मतदाता हैं। इसमें 7,46,319 पुरुष और 6,40,558 महिलाएं और 64 अन्य हैं। किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाता को किसी पार्टी विशेष को वोट डालने पर मजबूर न किया जा सके या फिर अन्य तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए समस्त मतदान केंद्र व बूथ पर अफसर सीधे निगाह रखेंगे। खासकर 27 अति संवेदनशील और 141 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। जिले के अलावा हाथरस, गोरखपुर, मथुरा, बनारस, हापुड़, कानपुर देहात, झांसी, मेरठ, बिजनौर आदि जिलों से आए पुलिस बल को भी लगाया जाएगा। कुल 48 कंपनी एक प्लाटून सीपीएमएफ/ पीएसी, 212 दरोगा, 129 हेड कांस्टेबल, 2016 कांस्टेबल लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिले के एसपी, एएसपी, सर्किल अफसर व थानाध्यक्ष भी मुस्तैद रहेंगे। एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव नोडल अफसर हैं। 27 अति संवेदनशील बूथों पर पूर्व में चिह्नित किए जा चुके 197 लोग सुरक्षा बल के रडार पर रहेंगे। छिटपुट हरकत को भी अफसरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सख्ती से सुरक्षा की कमान संभालने का निर्देश फोर्स को दिया गया है। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता के पालने को लेकर भी सख्ती की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय, अंतर्राज्यीय और अंतरजनपदीय स्तर पर बनाए गए कुल 35 बैरियरों पर चेकिंग जारी रहेगी। डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी भी सुरक्षा के लिहाज से भ्रमण पर रहेंगे। जिला कंट्रोल रूम में मतदान प्रतिशत समय से नोट कराने पर भी निगाह रहेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें