फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसएससी की तैयारी के लिए 268 युवा आगे आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पहली जुलाई से शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज और पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में अभ्युदय की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें अब तक सबसे अधिक 268 आवेदन एसएससी की तैयारी के लिए आए हैं। यूपीएससी के लिए 132 तो नीट के लिए 112 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रतियोगिता की तैयारी कराने के लिए करीब दो साल पहले तत्कालीन डीएम के प्रयास से अभ्युदय कक्षाओं का संचालन किया गया था। शुरुआत में ड्रमंड कॉलेज में इसकी कक्षाओं को शुरू किया गया था, इसमें तत्कालीन डीएम पुलकित खरे खुद भी आते थे।
इस बार अभ्युदय कक्षाओं के लिए पूरनपुर के गन्ना कृषक कॉलेज को भी शामिल किया गया है। जुलाई से शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। दोनों स्थानों के लिए 522 लोगों ने आवेदन किया है। इनका सत्यापन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक आवेदन ड्रमंड इंटर कॉलेज के लिए 444 प्राप्त हुए हैं जबकि पूरनपुर के लिए महज 78 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यहां पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




आवेदन की ये है स्थिति
शहर के ड्रमंड कॉलेज के लिए 444 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें यूपीएससी के लिए 118, एसएससी के लिए 214 और नीट के लिए 112 आवेदन आए हैं। पूरनपुर के गन्ना कृषक कॉलेज के लिए 78 आवेदन मिले हैं। इसमें एसएससी के लिए 54 और यूपीएससी के लिए 24 आवेदन आए हैं।

इस तरह से होगा विद्यार्थियों का चयन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए हर विषय से 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह मेरिट के आधार पर होगा। शेष को प्रतीक्षा में रखा जाएगा। इस बीच यदि कोई नहीं आता है तो उसके स्थान पर अन्य को मौका दिया जाएगा।



उपायुक्त उद्योग और प्रोबेशन अधिकारी भी पढ़ाएंगे
विद्यार्थियों को तैयारी कराने के लिए भी अब तक 49 आवेदन आए हैं। इसमें 33 फाइनल हो चुके हैं। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा और प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने भी पढ़ाने की हामी भरी है।
विज्ञापन


जुलाई से अभ्युदय कक्षाओं का संचालन होगा। आवेदन मांगे जा रहे हैं। उनका सत्यापन भी हो रहा है। उनकी ओर से तैयारी पूरी है।
- चंद्रमोहन विश्नोई, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें