पीलीभीत। कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 26 नए मामले निकलने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या करीब 180 पहुंच गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में अमरिया के सात, बीसलपुर के छह, पूरनपुर के चार, ललौरीखेड़ा के चार, मरौरी के तीन समेत संक्रमित शामिल रहे। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमित की जांच पड़ताल कर उनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं। संवाद