पीलीभीत। सट्टा नीति के अनुसार किसानों को अब तक पेड़ी गन्ने की पर्ची जारी की जा रही थीं, लेकिन एक फरवरी से पौध (नौलफ) गन्ने की पर्चियां भी किसानों को जारी की जा रही हैं। जिले के 1.35 लाख किसानों को अलग-अलग चीनी मिलों से एसएमएस के जरिए 26 लाख पर्चियां जारी की जा चुकी हैं।
चालू पेराई सत्र के लिए 9500 किसानों ने समिति की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच में 7912 किसानों के आवेदन ही सही पाए गए। ये गन्ना किसान पहली बार चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं। किसान 7.85 लाख क्विंटल गन्ने की जिले की चारों चीनी मिलों के अलावा निगोही (शाहजहांपुर), मकसूदापुर, गुलरिया लखीमपुर) एवं फरीदपुर (बरेली) की चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं।
गन्ना समिति तिलहर से 208, पूरनपुर से 429399, पीलीभीत से 908164, नवाबगंज से 249016, मझोला से 116452, बीसलपुर से 732683, भुड़िया से 120663 एवं बहेड़ी समिति से 45166 गन्ना पर्चियां किसानों को जारी की जा चुकी हैं। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया किसानों की सुविधा के लिए हर समिति में पूछताछ केंद्र खोला गया है। समस्या होने पर किसान समिति में जाकर उसका समाधान करा सकते हैं।