फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गैंग बनाकर संरक्षित पशुओं की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 14 आरोपियों में 25 हजार के इनामी शेरपुरकलां निवासी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक इनामी आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि गैंग बनाकर संरक्षित पशुओं की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 14 आरोपियों पर हाल में ही इनाम घोषित किया गया। इनमें से 10 हजार के इनामी शेरपुरकलां निवासी बड़े को शुक्रवार को जेल भेजा गया। शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी और एक साल से फरार चल रहे शेरपुरकलां निवासी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उसके खिलाफ एक साल पहले गजरौला थाने में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
10 हजार के फरार चल रहे आरोपी शेरपुरकलां निवासी मुजीम, नदीम, नजीम, छोटे, नाजिम, बिलाल, इरशाद, मारूफ, युनुस, इफ्तेखार और नगर के लाइनपार कुरैशियान निवासी सुलेमान, इरशाद की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें