प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया।अग्रवाल सभा भवन ने भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर विक्रम गंगवार, डीके गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 23 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। डीएम, एसपी ने पहुंचकर शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
बताया गया कि भाजपा की ओर से शनिवार से एक अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर समेत विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान विधायक, स्वामी प्रवक्तानंद, बाबूराम पासवान के अलावा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहर के निजी ब्लड डोनेट सेंटर पर रक्तदान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, शैली अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे। राठौर सेना की ओर से भी मरीजों को फल वितरण किए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरण किए।
बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन ने भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा और भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटा। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी । गरीब असहाय लोगों को फल भी वितरण किए गए। इस मौके पर विक्रम गंगवार, डीके गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।