फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 217 किसानों ने दर्ज कराई आपत्ति

Wed, 04 Oct 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समिति परिसर में बुधवार से दो दिवसीय तहसील स्तरीय गन्ना सट्टा मेला शुरू हो गया। पहले दिन 217 किसानों ने गन्ना सट्टे से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराईं। पहले दिन कुछ वक्ताओं ने किसानों को गन्ना खेती से संबंधित जानकारियां दीं।  मेले का उद्घाटन जिला बीज उत्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शाहजहांपुर से आए मुख्य अतिथि एसपी सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने की बुआई ट्रेंच विधि से करनी चाहिए। समारोह में गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल, गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के वैज्ञानिक सुजीत कुमार, बीसलपुर गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई धमेंद्र प्रसाद दुबे, बरखेड़ा गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई आरके सिंह, गन्ना समिति सचिव जितेंद्र कुमार और किसान सहकारी चीनी मिल के संविदा सीसीओ सेवक राम सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा ने और संचालन गन्ना समिति सचिव ने किया। मेले में किसानों की सुविधा के लिए 20 काउंटर बनाए गए थे, जहां गन्ना पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था। किसानों ने संबंधित काउंटरों पर पहुंचकर अपने गन्ना सट्टे से संबंधित अभिलेख देखे। उसके बाद विभिन्न गांवों के 217  किसानों ने अपने काउंटरों पर ही अपने सट्टे से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। समिति सचिव ने बताया कि मेले का समापन गुरुवार की शाम पांच बजे होगा। समापन समारोह में बरेली मंडल के उपगन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह और डीसीओ राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें