फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला। थानाक्षेत्र के गांव मखमुलपुर निवासी 35 वर्षीय याकूब एक सप्ताह पूर्व बाइक से किसी कार्य से गांव किवाना में जा रहा था। किवाना रेलवे फाटक के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था। चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। हालत में सुधार होने पर परिजन घायल कर अपने घर ले आए थे। मंगलवार को घायल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन घायल को दिल्ली लेकर चल दिए, लेकिन रास्ते में घायल की मौत हो गई। घायल की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें