फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में कार सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम बसी मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, इसमें कार में सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ौत निवासी दिनेश और मयंक रविवार दोपहर दो बजे कार में सवार होकर ग्राम बसी स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। ग्राम बसी मार्ग पर तिराहे के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार मयंक और दिनेश गंभीर घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायलों को दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला और राहगीरों की मदद से दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही घायलों के परिजनों को भी सूचना दी। मयंक की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें