खेकड़ा (बागपत)। रविवार को पोलियो दिवस पर नगर क्षेत्र में 117 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 20 हजार 507 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। पोलियो दिवस पर रविवार को पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी के प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने 117 पोलियो बूथ, 13 ट्रांजिस्टर टीम , 33 मोबाइल टीमों को लगाया। टीमों ने 117 बूथ पर 20507 बच्चों को को पोलियो की खुराक पिलाई।