फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत दर बढ़ाने के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के नागरिकों ने सरकार द्वारा बढ़ाई विद्युत दरों के विरोध में सांकेतिक धरना दिया और कहा यदि जल्द दरें नहीं घटाई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
रविवार को दोपहर करीब तीन बजे नगर में नानू मार्ग पर कुछ नागरिक सरकार द्वारा बढ़ाई विद्युत दरों को लेकर एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से लोग पहले से ही बेहाल है। परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद सरकार लगातार बिजली की दर बढ़ाकर उपभोक्ताओं को परेशान कर ही हैं। छह माह में सरकार ने दूसरी बार बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की है। यह सरकार का आम लोगों को बिजली को दूर करने का प्रयास ही कहा जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की आम जन विरोधी नीतियों को बर्दास्त नही करेंगे। इस दौरान सचिन, सुंदर धामा, मंगल सिंह, संजय धामा, ईश्वर सिंह, विक्की, संजय, हरेंद्र धामा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें