फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस के रूप मे मनाया वेलनटाईन डे।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी की बैठक मोहल्ला रामपुर स्थित पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी के आवास पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश के नौजवानों को सीमा पर शहादत दे रहे सैनिकों को याद करना चाहिए। वेलनटाइन डे जैसे पश्चिमी सभ्यता के त्योहारों का भारतीय संस्कृति में कोई स्थान नहीं है। युवाओं को इस भ्रष्ट दिवस से दूरी बनानी चाहिए। प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि भारत मां की रक्षा करते हुए आतंकवादियों से लोहा लेते देश के वीर सैनिक हमारे असली हीरो हैं। इनकी शहादत से प्रेरणा लेकर युवाओं को देश हित में जुटे रहना होगा। बैठक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बैठक की अध्यक्षता भरत धामा ने की। संचालन हरिओम शर्मा ने किया। इसमें निखिल, बिट्टू, पंकज, विक्की, सतबीर गिरी, कमल गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें