फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मिलन खेकड़ा के चुनाव मे सर्वसम्मति से जनेश्वरदयाल जैन अध्यक्ष, अजय जैन मंत्री चुने गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सामाजिक संस्था जैन मिलन खेकड़ा की बैठक में हुए वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से जनेश्वरदयाल जैन को अध्यक्ष, अजय जैन मंत्री और मनोज जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मुहल्ला रामपुर स्थित जनेश्वरदयाल जैन के आवास पर संस्था की बैठक हुई। इसमें संस्था द्वारा गत एक वर्ष में जनहित में कराए कार्यों के साथ ही आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके बाद वार्षिक चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सभी ने समाज हित में कार्य कराए जाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें