खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. प्रगति अग्रवाल के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर सीएचसी के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को शोकसभा कर डॉ. प्रगति के पिता का देहांत होने पर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक, डॉ. आमिर, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मीना, नितिन कुमार, फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र सिंह, संजीव सांगवान, डीईओ सचिन शर्मा, विपिन कुमार, नफीस खान आदि रहे।