खेकड़ा (बागपत)। गणेश महोत्सव समिति की बैठक गांधी गंज मंडी में हुई। इसमें तय किया 24 अगस्त को भगवान गणेश की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर में जैन कालेज मार्ग स्थित सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव कार्यक्रम होगा। मंदिर में प्रतिदिन भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष भजन कीर्तन होंगे। कार्यक्रम में मथुरा के कलाकार प्रस्तुति देंगे। दस दिन बाद मूर्ति का बैंडबाजों के साथ विसर्जन होगा। इसमें पंडित यज्ञेश शास्त्री, देवेश कौशिक, सुशील कौशिक, संजय वर्मा, जय कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, विनोद गुप्ता, जयवीर सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, सचिन गुप्ता, देवेंद्र गोस्वामी, हरिओम शर्मा, सन्नी आदि रहे।