फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के तहत ईवे बिल लागू करने पर व्यापारियो ने जताया आक्रोश।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के कृषि यंत्र विक्रेता व्यापारियों ने केंद्र सरकार से कृषि यंत्रों को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग की।
मंगलवार को शाम पांच बजे नगर में जैन कॉलेज मार्ग पर स्थित नरेश चंद जैन के आवास पर खेकड़ा कृषि यंत्र निर्माता एसोसिएशन के तत्वावधान में कृषि यंत्र विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा लगाए ईवे बिल से व्यापारियों को परेशानी होगी, साथ ही किसानों और पशु पालकों पर अतिरिक्त भार होगा। यदि अविलंब ईवे बिल को नहीं हटाया तो प्रदेश के व्यापारियों को अपना व्यापार बंद कर दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर होना पडे़गा। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर ईवे बिल को अविलंब हटाने की मांग की। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव मुकेश पांचाल, अनिल पांचाल, विनोद धामा, राजेश कुमार, सुरेश कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, प्रमोद जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें