फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्व चक्रमहामंडल विधान कार्यक्रम का हवन यज्ञ के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे श्रीसिद्ध चक्र महामंडल विधान का रविवार को समापन हो गया। विधान के अंतिम दिन सुबह सर्वप्रथम आरती एवं विशेष पूजा अर्चना की। जैनाचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। यज्ञ में भक्तों ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। आचार्य श्री ने कहा धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मनुष्य की जीवन धन्य हो जाता है। मनुष्य को सदैव सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। इस दौरान राजेश जैन, अजेश जैन, मुनील जैन, अंकुश जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, नवीन जैन, श्रेयांस जैन, अरूण जैन, साहिल जैन, अरिहंत जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, सुमेरचंद जैन, नीतू जैन, रीना जैन, बीना जैन, शिरोमणि जैन, मधु जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें