फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 21 जोड़े

Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर में सामूहिक विवाह समारोह में बैठे दूल्हे।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। कांवरथी सेवा दल के तत्वाधान में अग्रवाल सभा भवन में बुधवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े एक दूजे के हुए।
विज्ञापन

विवाह समारोह शुरू होने से पहले सभी 21 दूल्हों की नगर में बारात निकाली गई। अग्रवाल सभा भवन से शुरू हुई बरात प्रमुख रास्तों से गुजरने के बाद दोबारा अग्रवाल सभा भवन में ही आकर समाप्त हो गई। बाद में विधि-विधान से शादियां कराई गई। शादियां सूर्य प्रकाश मिश्र,सर्वेश शर्मा,गंगाशरण, कमल मिश्रा,विनोद शंखधर रामनंदन मिश्रा,महेश शर्मा और सुभाष पांडे आदि पंडितों ने कराई। समारोह का संचालन मनोज त्रिपाठी ने किया। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। अतिथियों ने नव दंपतियों को उपहार दिए और उनके उज्जवल दांपत्य जीवन की कामना की। बारातियों को जलपान और भोजन भी कराया गया। अंत में विदाई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम स्थल पर सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। सेवादल के अध्यक्ष विजय ओम गुप्ता ने आगंतुकों का आभार जताया। समारोह की व्यवस्था में सेवादल के सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरे समय लग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें