खेकड़ा में भी रही दशहरा उत्सव की धूम
खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र में गांधी प्याऊ स्थित रामलीला स्थल से शाम करीब चार बजे राम, लक्ष्मण एवं सेना तथा रावण रामलीला मैदान के लिये बैंडबाजों के साथ रवाना हुए। रामलीला मैदान पर राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। इसमें राम ने रावण को मार गिराया। शाम साढे़ छह बजे रामलीला मैदान पर रावण के पुतले का विधिविधान से दहन किया गया। रामलीला मैदान पर पुतला दहन का कार्य शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। एसडीएम पुलकित गर्ग, थाना प्रभारी एसपी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उमेश शर्मा, डा.सुरेशचंद कौशिक, नरेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, नबाब सिंह, अखिलेश शास्त्री, नरेश धामा, मुकुल धामा, अरनव धामा, प्रज्ञ शर्मा, सुनील रूहेला, दीपक शर्मा, नरेश शर्मा, प्रधान पुनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र यादव, मनोज जैन, उमेश शर्मा, अनिरूद्व गौड, अनुज शर्मा, संजीव जैन समेत भारी संख्या मे श्रद्धालुजन मौजूद रहे। साथ ही नगर के मौहल्ला रामपुर मे भी बच्चो ने दस फिट ऊंचे रावण का पुतला बना कर तैयार किया था। जिसको शाम के समय जलाया गया। इस दौरान अरनव धामा, उज्जवल कौशिक, देव भारद्वाज, शिवम, अभिषेक कुमार, मुकुल धामा आदि मौजूद रहे।