खेकड़ा (बागपत)।
होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मे चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन ऊंची कूद बालक वर्ग में कक्षा छह के वंश, कलकल, कक्षा सात के प्रियांशु, कक्षा आठ के निशांत, बालिका वर्ग में कक्षा नौ की स्वाति ढाका, कक्षा आठ की अंशी भाटी, कक्षा सात की प्रियांशी तथा कक्षा छह कह कशिश बंसल ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो खो में कक्षा नौ की छात्राओं की टीम ने कक्षा आठ की छात्राओं को हराया। रस्सा कसी छात्रा वर्ग में कक्षा आठ की छात्राओं ने कक्षा नौ की छात्राओं की टीम को हराया। छात्र वर्ग की कबड्डी मैच में कक्षा सात के छात्रों ने कक्षा आठ की छात्रों की टीम को हराया। ऊंची कूद बालक वर्ग में कक्षा आठ के निशांत एवं छात्रा वर्ग में कक्षा नौ की स्वाति ढाका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अनिल कुमार, राशिद मलिक, शिल्पा ढाका, रेशू धामा, जितेंद्र डागर, केपी शर्मा आदि रहे।