खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा सीएचसी प्रभारी ने कार्य में शिथिलता बरतने पर पांच एएनएम का वेतन रोक दिया है। नगर में स्थित सीएचसी में तैनात पांच एएनएम का कार्य संतोष जनक न मिलने पर उनके खिलाफ कार्य में शिथिलता बरते जाने के चलते कार्रवाई की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि कार्य में शिथिलता बरतने वाली तीन एएनएम खेकड़ा की और दो देहात क्षेत्र की है। इन सभी पांचों एएनएम की एलएचवी को भी चेतावनी दी है। साथ ही संबंधित पांचों एएनएम का वेतन कार्य पूर्ण न होने तक रोका है। साथ ही अविलंब कार्य पूर्ण न होने पर सभी एएनएम को कार्रवाई की चेतावनी दी ।