खेकड़ा (बागपत)।
एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश शर्मा ने सोमवार को सुबह दस बजे से आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा सितंबर माह से दिसंबर तक कुल मिलाकर चार माह के वेतन का भुगतान उसे नहीं किया गया। जबकि वह वेतन दिलाये जाने की मांग प्रधानाचार्य, प्रबंध संचालक के साथ ही विभागीय उच्चाधिकारियों से अनेकों बार कर चुका है। इससे उसके सामने परिवार के भरण पोषण की विकट समस्या पैदा हो गई है। प्रधानाचार्य एवं प्रबंध संचालक की हठधर्मिता के कारण ही वेतन का भुगतान नहीं हुआ। आर्थिक संकट के कारण उसे कड़ाके की ठंड में आमरण अनशन पर बैठने को विवश होना पड़ा। उसने कहा कि यदि जल्द उसकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह बड़ा कदम उठा सकता है। इस दौरान कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।