फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज के लक्षण के चलते युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

नगर की लाइनपार बस्ती निवासी पच्चीस वर्षीय अविवाहित युवक की रैबीज के लक्षण के चलते दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। नगर की लाइनपार बस्ती निवासी पच्चीस वर्षीय अविवाहित युवक सोनू पुत्र टीकाराम को कुछ दिन पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। गत तीन दिन पूर्व रैबीज के लक्षण उत्पन्न होनेे पर परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब तीन दिन तक उपचार के बाद गत शुक्रवार की रात्रि में युवक की मौत हो गई। शनिवार को अस्पताल से शव को लाने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें