फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में चर्च की संपति को बेचने के प्रयास का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईसाई समाज की बैठक में अवैध रूप से बड़ौत में चर्च की संपत्तियों को बेचने वालों का विरोध करने का निर्णय लिया। बुधवार को नगर के मोहल्ला विजय नगर स्थित बैपिस्ट मिशन स्कूल और चर्च के प्रांगण में ईसाई समुदाय के लोगों की बैठक हुई। बैठक में फादर एसके प्रसाद ने कहा बड़ौत में घास मंडी में अवैध रूप से भूमाफिया ने चर्च की जमीन को बेचने और खरीदने का प्रयास किया। जो बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि ये स्थान बैपिस्ट लोगों को प्रभु यीशु मसीह के मार्ग पर चलकर मेलमिलाप व प्रेम विश्वास के साथ अनुसरण करने के हैं। बैठक में तय किया ऐसे प्रयासों का विरोध किया जाएगा। इसमें बड़ौत जिला यूनियन के सचिव प्रेम सिंह, प्रापर्टी इंचार्ज अरुण जोन, डॉ. राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र, शिव कुमार कटारिया, जय लाल, सावित्री जोन, ऐजिलिना आदि मसीह परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें