फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में बैंड बाजों के साथ भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही भागवत कथा शुरू हुई। क्षेत्र के ग्राम पुराना सुभानपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह आठ बजे श्रद्धालु एकत्र हुए। मंदिर में सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। बाद में बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडली के बीच कलश यात्रा विधिवत शुरू हुई। जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर पहुंच समाप्त हुई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती चली। भागवत कथा के व्यास जितेंद्र व्यास, डॉ. दीक्षित के सानिध्य में मंत्रोच्चारण कर भागवत कथा शुरू हुई। भागवत कथा के मुख्य यजमान गजेंद्र कुमार शर्मा एवं अनिता शर्मा तथा यज्ञपति बनने का सौभाग्य संजीव त्यागी उनकी पत्नी श्वेता त्यागी को प्राप्त हुआ। इस दौरान आनंद त्यागी, सत्यप्रकाश, पप्पू प्रधान, दिनेश त्यागी, पुष्पा, मुनेश, अंजू, ऊषा, सुदेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें