खेकड़ा (बागपत)। ग्राम मुबारिकपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्या रीता राठोर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ देशप्रेम, देशभक्ति के महत्व की भी जानकारी कराकर प्रशिक्षित किया जाता है और आपस में भाईचारे के साथ मिलकर आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। प्रशिक्षक राजबीर सिंह त्यागी ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड आंदोलन, नियम प्रतिज्ञा, चिह्न, शैल्यूट, वर्दी, स्काउट झंडे आदि की जानकारी दी। स्काउट गाइडों के दल और कंपनियां बनायी गई, जिसमें रोहित व अंकुर को दलनायक एवं शाहना व भावना को कंपनी कमांडर बनाया गया। प्रशिक्षण में कक्षा चार व पांच के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान नीति गोयल, ज्योति राणा, श्वेता पांडे, सरिता सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात हो गया।