खेकड़ा (बागपत)।
निशुल्क नेत्र शिविर में 237 मरीजों के नेत्रों की जांच कर दवा वितरित की और 41 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन कर दिल्ली ले जाया गया।
सामाजिक संस्था एडीके जैन मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली और ईशपुत्र के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को खेकड़ा में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाज सेवी नगीन गुप्ता ने किया। कैंप में नेत्र चिकित्सक डॉ. रूमा गुप्ता आदि ने टीम के साथ 237 मरीजों के नेत्रों की जांच कर दवा बांटी। साथ ही 41 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन किया । इनको चिकित्सक आपरेशन के लिए अपने साथ दिल्ली ले गए। साथ ही चिकित्सकों ने मरीजों को साफ सफाई रखने एवं नेत्र स्वस्थ रखने की विधि बताई। इस दौरान नगीन गुप्ता, समाज सेवी प्रमोद गोस्वामी, अशोक कुमार, उमेश गुप्ता, सोहन पाल, संजय शर्मा, संदीप शर्मा, दिव्यांश गुप्ता, पूजा पांचाल, गुलफसा, बेबी आदि रहे।