फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की दहाड़ से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहादतगंज में जंगल के निकट खेतों में बाघ की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत है। गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह खेतों में बाघ की दहाड़ सुनाई दी। घटना के समय कई किसान खेतों में काम कर रहे थे। दहाड़ सुनकर लोग शोर मचाते हुए घरों की ओर भाग गए। इसकी सूचना वनविभाग को दी गई। इस पर वन दरोगा नवनीत यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ खेत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें बाघ के पदचिह्न भी मिले हैं। वनदरोगा ने बताया कि जंगल से सटे खेत में बाघ की चहल कदमी अक्सर रहती है। दो स्थानों पर पदचिह्न भी मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें