फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ हमले और सर्पदंश में मारे गए आठ किसानों को मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

पिछले छह माह में बाघ हमले एवं सर्पदंश से खेतों में जान गंवाने वाले आठ किसानों को मंडी समिति की ओर से दो-दो लाख रुपए मुआवजा दिया जा रहा है।
तराई के इस जनपद में पिछले काफी समय से बाघ का आतंक है। पिछले छह माह में पीलीभीत मंडी समिति क्षेत्र में बाघ के हमलों में छह किसानों की जान चली गई जबकि दो किसानों की मौत सांप के काटने से हुई। खेत में काम करने के दौरान हुई इन मौतों पर मंडी सभापति एसडीएम सूरज यादव ने पहल कर परिवार से आवेदन एकत्र कराए थे ताकि उन्हें मंडी की व्यक्तिगत दुर्घटना सहायता बीमा का लाभ दिया जा सके। प्राप्त आवेदनों की जांचोपरांत सभी आठ मृतकों के परिवारो को योजना के तहत दो-दो लाख रुपए स्वीकृत किए गए। मंडी सचिव विजेन बलियान ने बताया कि व्यक्तिगत दुघर्टना सहायता बीमा के तहत खेत में किसान की मृत्यु होने पर दो लाख रुपए की धनराशि दी जाती है। सभी आठ मृतकों के चेक तैयार करा लिए गए हैं। जल्द ही चेकों का वितरण कराया जाएगा।
---
इन कृषक परिवारों को मिलेगे चेक
मृतक निवासी कारण
ननकू लाल रम्पुरा बाघ हमला
मिहीलाल शिवपुरिया बाघ हमला
चेतन प्रकाश जैतपुर बाघ हमला
जलालुद्दीन सुकटिया सर्पदंश
अमीर बाबू बरा दुनवा सर्पदंश
मोहम्मद तसलीम डांग बाघ हमला
शमशुल रहमान सरैदापट्टी बाघ हमला
कुंवरसेन बेहरी बाघ हमला
-----------
मुनिराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें