खेकड़ा (बागपत)। जैन कॉलेज मार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने हवन कर विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ही पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इसके अलावा भजन कीर्तन का आयोजन किया। इसमें पवन पांचाल, सुंदरलाल पांचाल, श्रीनिवास पांचाल, दयानंद पांचाल, राजू पांचाल, टीना पांचाल, मुकेश पांचाल, मंगतू पांचाल, सोनू पांचाल, राज कुमार पांचाल, अनिल पांचाल आदि रहे।