फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू पूर्णिमा पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में शनिवार की सुबह गुरू पूर्णिमा पर्व के चलते सुबह दस बजे ग्रंथ साहब के पाठ के साथ गुरू घीसा संत महाराज के अवतरण दिवस को लेकर धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। शाम को गुरू पूर्णिमा के चलते महंत देवेंद्र दास के सानिध्य में सत्संग आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया। सत्संग में नगर के साथ ही हरियाणा, दिल्ली राजस्थान आदि से पहुंचे साधु संत एवं महिला, पुरुष का जमावड़ा लग गया। शनिवार की रात्रि में सत्संग चलता रहा। रविवार की सुबह गुरू पूजन के बाद भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें