फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 1.98 लाख विद्याार्थियों को फिर मिलेंगी नए सत्र में पाठ्यपुस्तकें

Thu, 08 Feb 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आगामी शैक्षिक सत्र में छात्रों को पाठ्यपुस्तकें देने के लिए सत्यापन किया गया था। इसके बाद शासन को रिपोर्ट दी गई थी। इसके तहत अब जिले के 1499 विद्यालयों के 1.98 लाख विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पुस्तकें इसी सप्ताह आ जाएंगी।
विज्ञापन

नया शैक्षिक सत्र 2024-25 अप्रैल से आरंभ होगा। इसको लेकर शासन की ओर से छात्रों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें शासन की ओर से पहले पाठ्यपुस्तकों को भेजना है। इसके लिए पूर्व में स्कूलों में छात्र संख्या को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के बाद जिले के लिए पाठ्यपुस्तकों की खेप को भेजा जाना है। इसके तहत जिले में बेसिक के कक्षा एक से आठ तक के 1499 स्कूलों में पढ़ने वाले 1.98 लाख विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें भेजी जानी है। पुस्तकें इसी सप्ताह आने की बात कही जा रही है। पुस्तकों के आने पर उनको न्याय पंचायत स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद वितरण किया जाएगा।

अभी पुरानी पुस्तकों का नहीं हो सका सत्यापन
स्कूलों में पिछले सत्र के लिए भेजी गई पाठ्यपुस्तकों का सत्यापन करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों को लगाया गया था। इसमें पांच ब्लॉकों से अभी सत्यापन रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इसको लेकर भी जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें