फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेसिक के 1499 स्कूलों में 1.97 लाख बच्चों ने दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
कम्पोजिट विघालय में परीक्षा देते बच्चे । संवाद
विज्ञापन
एक से पांच तक मौखिक और छह से आठ तक लिखित हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जनपद के 1499 बेसिक स्कूलों में शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई गई, जिसमें करीब एक लाख 97 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया। बेसिक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली सुबह 9 से 11:30 बजे और दूसरी पाली 12:30 से 2:00 बजे के बीच संपन्न हुई।
पहली पाली की परीक्षा सुबह ठीक नौ बजे शुरू हो गई, जो 11:30 बजे तक चली। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक की सभी विषयों की परीक्षा मौखिक कराई गई। इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की शारीरिक, गृहशिल्प, कला, स्काउट आदि की लिखित परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा में कुछ छात्र-छात्राएं किन्हीं कारणों से गैर हाजिर रहे, जिनकी परीक्षा कराए जाने को लेकर बाद में निर्णय किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कई विभागीय अफसरों ने स्कूल में पहुंचकर परीक्षा से संबंधित जानकारी हासिल की। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

-
सोमवार को होगी लिखित परीक्षा
जनपद के सभी स्कूलों में सोमवार को लिखित परीक्षा कराई जाएगी, लेकिन कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। स्कीम के मुताबिक कक्षा दो और तीन की गणित, चार, पांच और छह की हिंदी और सात और आठ की विज्ञान की लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें