फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण में रोड़ा बने पेड़ो का हुआ कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवा पकड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण में रुकावट बने पेड़ों का गुरुवार को कटान शुरू हो गया है। सामाजिक वानिकी से अनुमति मिलने के बाद मजदूर और मशीनों की मदद से पेड़ो का कटान कर जड़ों का साफ किया जा रहा है। पीलीभीत बरेली रेलवे ट्रैक पर ब्रॉडगेज के कार्य पूरा होने के बाद से ट्रेनों का संचालन सुचारु हो गया था। बड़ी लाइन के संचालन के बाद शहर के नौगवा पकड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर एक अंडरपास बनाने की योजना शुरू की गई। इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर मंजूरी को भेजी गई। इधर तीन दिन पूर्व विभाग की ओर से अंडरपास संख्या 263 के निर्माण को मंजूरी दे दी गई। जिसके बाद से कार्यदायी संस्था की ओर से क्रेन, जेसीबी समेत अन्य मशीनों को नौगवा क्रॉसिंग क्षेत्र में पहुंचा दिया गया। निर्माण को लेकर विभाग की ओर से नौगवा पकड़िया रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर यातायात रोक दिया गया। इधर तैयारियां पूर्ण होने के बाद क्रॉसिंग क्षेत्र में खड़े दो विशाल पेड़ो की अनुमति न होने से कार्य शुरू नहीं हो सका था। इधर अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को कार्यदायी संस्था की ओर से मजदूरों और मशीनों की मदद से पेड़ो का कटान कर दिया गया। मशीनों की मदद से अब जड़ो को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें