खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। अंबाला निवासी ट्रक चालक गुलाब सिंह हेल्पर मलखान के साथ शुक्रवार की रात्रि में अंबाला से ट्रक में कास्मेटिक्स, फ्रूट लिक्विड, व डाबर कंपनी का सामन भरकर गुवाहाटी के लिए चला। जब वह रात्रि में करीब दो बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा तभी अचानक चालक गुलाब सिंह को नींद की झपकी आ गई। चालक को नींद की झपकी आने पर तेज गति से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे गहरी खाई में पलट गया। इससे ट्रक में लदा सामान बिखर गया और ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक गुलाब सिंह व हेल्पर मलखान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन एवं ट्रक मालिक भी अस्पताल में पहुंच इसके बाद ट्रक मालिक ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को खाई से उठवाया और साथ ले गए।