खेकड़ा (बागपत)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने श्रमदान कर एमएम डिग्री कॉलेज परिसर में साफ सफाई कर कॉलेज और नगर को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। बुधवार को एमएम डिग्री कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों ने कॉलेज में सफाई अभियान चलाया। छात्र, छात्राओं ने कॉलेज परिसर में श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई की। परिसर में झाडू़ लगाकर कूडे़ को बाहर डाला। इस मौके पर छात्र और छात्राओं ने कॉलेज और खेकड़ा नगर को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. सुनील धीमान, हवलदार सुखराज सिंह, प्रताप सिंह, प्रमोद आदि रहे। ब्यूरो