खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में महिलाओं ने रेलवे मार्ग पर बूढ़ा बाबू की दोज पर पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए कामना की। नगर में भाद्रपद की दोज पर बूढ़ा बाबू की पूजा अर्चना करने की परंपरा है। मंगलवार को भाद्रपद की दोज के चलते खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर बूढ़ा बाबू की विशेष पूजा अर्चना करने महिलाएं पहुंची। सुबह सात बजे से ही बूढ़ा बाबू की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई। इस दौरान महिलाओं ने गुड़, आटा, फल आदि खाद्य सामग्री के साथ बूढ़ा बाबू का पूजन किया। साथ बूढ़ा बाबू से अपने परिवार की सुख शान्ति एवं बच्चों की विभिन्न बीमारी से बचाव की कामना की।