खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर स्थित विद्याभवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को घटते जल स्तर को लेकर सेमिनार का आयोजन किया। इसका शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। सेमिनार में छात्रा वर्षा ने कहा कि वर्षों पहले रहीम की वाणी ने जिस संकट के प्रति आगाह किया था वह आज हमारे सामने मुँह बायें खड़ी हैं। छात्रा जानवी ने कहा कि भूजल के बेहिसाब दोहन से जल संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए हमें खुद में सुधार करना होगा। छात्र रूद्र ने कहा कि सरकार को जल संरक्षण के संबंध में ठोस नीति बनानी होगी। यदि हम समय रहते नहीं चेते तो आने वाले समय में स्थिति और भी विकराल हो जाएगी। छात्र नितीश पटेल ने कहा कि गायब होते जा रहे तालाबों, कुओं आदि को फिर से अस्तित्व में लाना होगा, तभी इस समस्या पर काबू पाया जा सकता हैं। छात्र राघव, छात्रा कनिष्का, किंशू, ललित, मोहन एवं शुभम आदि ने कहा जल संरक्षण करना सभी का दायित्व है।