खेकड़ा (बागपत)।
बाल साध्वी राधा देवी ने कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति करने से मनुष्य का कल्याण होता है।
क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैड़ा स्थित श्री बालाजी आश्रम में बृहस्पतिवार को महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज के सानिध्य में गुरू पूर्णिमा के पावन महोत्सव के पहले दिन आयोजित श्री राम कथा में बाल साध्वी राधा देवी ने कहा कि जीवन में जो गुरु सेवा करता है, उसका निश्चित ही कल्याण हो जाता है। गुरु वचनों में जो विश्वास नहीं करता, उसे स्वप्न में भी सुख और किसी प्रकार की प्रसन्नता प्राप्त नहीं होती। बिना गुरु के वचनों का अनुसरण किए कोई भी भव सागर से पार नहीं जा सकता चाहे वो ब्रह्ममा विष्णु और शंकर जी के समान ही क्यों न हो जाए। चाहे गुरु गूंगा हो, चाहे बावरा हो वो देवो का भी देव है। जो गुरु भगवान में लिप्त गुरु की सेवा करता है । ऐसा शिष्य गुरु से भी बड़ा हो जाता है। इसलिए शिष्य का कर्तव्य बनता है वह गुरु के अनुसार आचरण करें और गुरु की सेवा तन मन से करें। मात्र पैर छूने से और गुरु मंत्र लेने से ही शिष्य भव सागर से पार नहीं होता है। गुरु सेवा करने से ही मनुष्य का बेड़ा पार होता है।